झाबुआ। सुन्नी मुस्लिम पंचायत झाबुआ का गठन रविवार को मुस्लिम पंचायत जामा मस्जिद परिसर में बाद नमाजे ईशा किया गया जिसमें समाजजनों ने सर्वसम्मति के साथ अब्दुल गफूर शेख को सदर बनाया गया। साथ ही नायब सदर हाजी आबिदुल्ला खान, हाजी मुहब्बत अली, कुतुबुद्दीन शेख, अकिल हुसैन कुरैशी व सेक्रेटरी नुरूद्दीन शेख व ज्वाइंट सेक्रेटाी अब्दुल इलियास खान को चुना गया। इसी के साथ ही निगरा कमेटी में मौजूदा साबिद सदरों के साथ कुछ नाम और जिसमें हाजी नुरूल हक कुरैशी, हाजी युसुफ खान नूरी, हाजी सलीम बाबा कादरी, हाजी सैयद लियाकत अली रिटायर्ड बिजली, हाजी सैयद बशीरूद्दीन व हाजी सैयद लियाकत अली रिटायर्ड पुलिस को सदरे आला फेहरिस्त में शामिल किया गया। उक्त निर्विरोध निर्वाचन के लिए सदरे आला हजरात व समाजजनों ने हर्ष के साथ तमाम ओहदेदारों को मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Trending
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की सफाई व पेयजल व्यवस्था अब पंचायतों के जिम्मे
- शासकीय तथा निजी शिक्षण संस्थाओं में रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व मनाया गया
- भाजयुमो का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित है : प्रकाश परमार
- आगामी त्योहार सादगी व सौहार्द से मनाएं ; थाना प्रभारी राजेश डावर
- ग्लोबल मार्केट जाएंगे सीहोर में बने ट्रांसफार्मर, सीएम डॉ. यादव 4 सितंबर को रोल-आउट करेंगे नई यूनिट का पहला प्रोडक्ट
- गुरुकुल एकेडमी, पेटलावद में इन्वेस्टिचर सेरेमनी ( छात्र शपथ ग्रहण समारोह ) एवं जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन
- मेघनगर में युवाओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’, शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और तकनीक सहित विभिन्न मुद्दों पर हुआ संवाद
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
- ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान