गगन पंचाल, कल्याणपुरा रामा ब्लाक की ग्राम पंचायत पाडालघाटी के स्कूल फलिया में स्थित पंचायत भवन सालों पुराना होकर जर्जर अवस्थ में पहुंच चुका है। जैसे बारिश होती है पानी छत से टपकना शुरू हो जाता है जिसके कारण अब कमरों में पानी जमा हो जाता है जिससे ग्राम पंचायत में आने वाले लोगों के कार्य करने में दिक्कत होती है एवं अन्य कार्य भी प्रभावित होते है। इस संबंध में सरपंच राकेश गुण्डिया ने बताया कि हमने पूर्व में भी जनपद रामा के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवा दिया और नए पंचायत भवन की स्वीकृति के लिये प्रस्ताव बना कर भी भेज दिया है पर अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है सिर्फ आश्वासन मिला है। हमें नए पंचायत भवन की जरूरत है जल्द ही नया प्रस्ताव बना कर भवन स्वीकृति हेतु अधिकारियों से निवेदन करेंगे। ) Post navigation खबर जरा हटके: आँखों को सुकून देती तस्वीरे, जहां आकर दूर हो जाता है हिंदू-मुसलिम का भेद…. झाबुआ Live अलर्ट: कहीं भारी न पड़ जाए पंपावती से यह बचपना..