राज सरतलिया, पारा

पारा चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम रहेन्दा में अखलेश पिता प्रकाश वसुनिया 8 वर्षीय बालक की बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घर परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।पारा चौकी पर पदस्थ सहायक उप निरक्षक मिथलेश वाजपेयी ने बताया कि सेमलिया बस एमपी 09 FA 3616 के चालक ने अखलेश पिता प्रकाश वसुनिया 8 वर्षीय के बस से उतरते ही लापरवाही पूर्वक तेज गाड़ी चला कर बस स्टैंड से आगे बढ़ा दी इसी समय बस से उतरते समय खुले गेट से टकराकर अखिलेश बस के नीचे आ गया और बस के टायर चढ़ने से अखिलेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है ।पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच की जा रही है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *