आरिफ हुसैन, आजादनगर आज तड़के सुबह से हो रही भारी बारिश से अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में हालत बदतर हो गए हैं। पानी इतना गिरा की दोपहर आजादनगर की सड़कों पर पानी हर ओर दिखाई दे रहा था। वहीं आजाद नगर में रोली गांव से पहुंचने वाले नाले में 12 वर्षीय बालक विकेश पिता इंदरसिंह निवासी रोलीगांव (लाक फलिया) का शव बरामद हुआ। बताया जाता है कि बालक दोपहर में अपनी दादी के साथ एक ओवरफ्लो रपट को पार करने की कोशिश में बह गया था, और शव पांच किमी दूर आजादनगर पहुंच गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। वहीं आजादनगर के बीचोबीच एक पुराना पेड़ धराशायी हो गया, और गिरते ही एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत यह रही कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि इलाके के लोग लंबे समय से प्रशासन को आवेदन दे रहे थे कि इस खतरनाक पेड़ को हटा दिया जाए लेकिन अधिकारियों को माने किसी हादसे का ही इंतजार था। इसलिए कोई कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई और आज यह पेड़ धराशायी हो गया। ) Post navigation वैश्य महासम्मेलन में बोले प्रदेश उपाध्यक्ष अग्रवाल : पंचायत से शहर तक सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाए एसपी विनीत जैन ने समक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश अपराध रोकने के लिए सख्ती से काम करे थाना प्रभारी, अपराध होने पर समस्त जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की