झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव 22 एवं 23 सितंबर को झाबुआ जिले के दौरे पर आ रहें है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेंहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया सहित प्रादेशिक एवं जिला स्तरीय नेतागण पेटलावद दिनांक 22 सितंबर को मंगलवार को प्रातः 10 बजे पेटलावद पहुंचेंगे तथा वे वहां पेटलावद ब्लास्ट में मारे गए मृतक परिवार से रूबरू होंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। साथ ही वे पेटलावद एवं अन्य अस्पतालों में इलाज करा रहे ब्लास्ट से पीडित मरीजों से मूलाकात कर उनका हाल जानेंगे। प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव 23 सितंबर को प्रातः 9 बजे से पेटलावद ग्रामीण क्षेत्र में भी जायेंगे तथा वहां भी मृतक परिवार एवं घायलों से मिलेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं जिला स्तरीय नेतागण ब्लाॅक एवं शहर कांग्रेस पेटलावद द्वारा 23 सितंबर बुधवार की शाम को आयोजित केंडल मार्च में शामिल हांेगे तथा घटना स्थल पर जाकर अपनी भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करेंगे।
Trending
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
- जोबट में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ
Prev Post
Next Post