फिरोज खान, अलीराजपुर भारतीय अल्पसंख्यक महासभा के बैनर तले थाना प्रभारी को मुस्लिम समाज ने एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि शहर की गंगा जमुनी तहजीब को शहर के युवा कुलदीप जगदीश राठौड़ जो कि पेशे से ड्राइवर है खराब करने में जुटा हुआ है। युवक कुलदीप जो कि हनुमान मंदिर राजवाड़ा अलीराजपुर का निवासी है और प्रतिदिन सोशल मीडिया वाट्सएप पर धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। थाना प्रभारी से मुस्लिम समाजजनों ने ज्ञापन में मांग की कि शहर की सांप्रदायिक फिजा खराब करने के लिए युवक कुलदीप कार्रवाई की जाए ताकि शहर की शांति व भाईचारा कायम रह सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे। ) Post navigation कॉलेज में फार्म ऑनलाइन करने को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन दो बाइक की आपस में हुई भिड़ंत