अलीराजपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रवृत्ति एवं आवास गृह की पोर्टल चालू होने के पश्चात भी शासकीय महाविद्यालय सोंडवा कॉलेज फार्म ऑनलाइन नहीं हो रहा है इसी के माध्यम शासकीय महाविद्यालय के कर्मचारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए जल्द से जल्द छात्रवृत्ति व आवास गृह की राशि का भुगतान किया जाए। वहीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोंडवा कॉलेज इकाई अध्यक्ष अमित जमरा ने कहा कि सरकार युवाओं को गुमराह कर रही हैं। सरकार द्वारा यदि शीघ्र छात्रवृत्ति और आवास गृह की राशि जमा करें और जिसका अभी तक फार्म ऑनलाइन नहीं हुआ है उसके लिए जल्द से जल्द पोर्टल चालू करने की मांग की। इस अवसर पर सोंडवा कॉलेज उपाध्यक्ष संजय डावर, कैलाश तोमर, रमेश मंडलोई, संजय तोमर, रणछोड़ ओहरिया, आकेश जमरा, राजू चौहान, राजू किराड, माजू तोमर, विक्रम भिंडे, सुनीता दया, अर्चना दीपा, धुंधरी डेमली, कुसुम एवं रिकेश बारिया समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। ) Post navigation विश्व आदिवासी दिवस को लेकर ग्राम सभा का हुआ आयोजन धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सौंपा ज्ञापन