रक्षित मोदी, छकतला अलीराजपुर जिले के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के जामली गांव में गुरुवार शाम को एक 12 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत आरोपी राधे पिता कलसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि 12 वर्षीय इंकेश पिता इड़ा अपने एक दोस्त के साथ बकरिया चरा रहा था तभी उसकी बकरिया राधे पिता कलसिंह के खेत में जा घुसी, इस बात से नाराज होकर राधे ने दोनों बच्चों की लात-घुसों से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान तेज घुसा लग जाने से इंकेश की मौके पर मौत हो गई। आज शव का अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation डकैती का पर्दाफाश 3 डकैत 2 बाइक व लूट के माल समेत पुलिस गिरफ्त दुकानदारों के सड़क पर अतिक्रमण करने व बीचो-बीच खड़े वाहनों ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किले