सुनील खेड़े, जोबट जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी जानकारी में कहा गया है कि विधायक कलावती भूरिया अपने विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान कलावती भूरिया छात्रावासों की भी जांच करेगी। जोबट विधायक कलावती भूरिया का कहना है कि अब तक छात्रवासो में भर्ती के नाम पर अधिकारी सिर्फ दिखावा करते है और भाजपा नेता अपने घरों में बैठकर लिस्ट तैयार कर दे देते थे और अधिकारी भी उसी लिस्ट के आधार पर बच्चों की भर्ती कर देते थे पर ऐसा नही होने दिया जाएगा जो बच्चा हकदार हैं उसे ही छात्रवास में जगह दी जाएगी। इसलिए मेरे द्वारा 13 जुलाई शनिवार को क_ीवाड़ा में 14 जुलाई रविवार 11 से 1.30 बजे तक जोबट में दोपहर 2 बजे से उदयगढ़ और 15 जुलाई सोमवार को आजाद नगर में छात्रवास में बच्चों की भर्ती को लेकर मीटिंग रखी गई है। Post navigation अव्यवस्था के पर्याय बने निजी शिक्षण संस्थान मूलभूत सुविधाओं का अभाव प्रशासन बेखबर डकैती का पर्दाफाश 3 डकैत 2 बाइक व लूट के माल समेत पुलिस गिरफ्त