झाबुआ – भाजपा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर भोपाल मे प्रदर्शन कर रहे अध्यापक सह-संविदा शिक्षको पर बेरहमीपूर्वक लाठीचार्ज करने की घटना की जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने कठोर निंदा की है एवं इस संबंध में अपना तीव्र विरोध प्रकट किया है। भूरिया ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा अध्यापको को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे, वर्तमान मे असलियत सामने आ गई है। भूरिया ने कहा कि अध्यापक सह-संविदा शिक्षक मोर्चा अपनी मांगो को लेकर भोपाल मे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहा था, तभी उन पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई अध्यापक घायल हुए। भूरिया ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा वोट की राजनीति की जा रही है और जब इसका कोई विरोध करता है तो उन पर पुलिस के माध्यम से लाठीचार्ज एवं निर्ममतापूर्वक व्यवहार उनके साथ किया जाता है।
झूठे वादे किए – भूरिया ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा झूठे वादे कर सत्ता मे आई। अध्यापको से भी झूठे वादे किए गए और जब उन्होंने मांगो को लेकर आवाज बुलंद की तो उन पर लाठी चार्ज किया गया। जिससे समूचा अध्यापक मोर्चा आहत है। भूरिया ने आगे ओर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा पुलिस को मोहरा बना कर उपयोग किया जा रहा है।
आंदोलन करेगी कांग्रेस – सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर पुलिस का सहारा लेकर आमजन की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भूरिया ने अध्यापको को आश्वस्त करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ है एवं कहा कि यदि इसी तरह की स्थिति चलती रही तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी ओर आंदोलन करने को बाध्य होगी।
Trending
- बारिश पूर्व ग्रामीणों ने श्रमदान तथा अर्थ दान कर कर दिया कच्ची सड़क निर्माण
- सीएम डॉ. मोहन कर रहे सपने साकार, एमपी को मिली 2080 करोड़ के 500MW और 450MW के सोलर पार्क की सौगात
- कबीर मंदिर पहुँची 251 कलशों की भव्य यात्रा, पूर्व विधायक मुकेश पटेल हुए शामिल
- विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा गौरव सम्मान एवं विकसित भारत सम्मेलन गांधीनगर में संपन्न
- संस्कार पब्लिक स्कूल में साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता सेमिनार का आयोजन
- जोबट में छात्रावास भर्ती प्रक्रिया पर विधायक सेना महेश पटेल का बड़ा संदेश
- अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29 जून को करेंगे 2 बड़ी सौर परियोजनाओं का लोकार्पण
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान