मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ आम्बुआ कस्बे से बाहर स्थित पुलिस थाने के समीप आज 21 अप्रैल की सुबह लगभग 9:30 बजे दो बाइको मे क्रमशः जी.जे 03 एफ.पी 5423 तथा एमपी69एम.ए 7193 की आपस में जोरदार भीड़ हो गई । आवाज सुनकर समीप पुलिस थाने से स्टाप दोड़ा तथा गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल अलीराजपुर अस्पताल भेजा गया जहां पर एक मृत्यु तथा दो को बड़ौदा रेफर किए जाने के समाचार मृतक की एक छोटी बच्ची भी थी जिसको खरोच तक नहीं आई।हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल सुबह लगभग 9:30 बजे आम्बुआ की ओर से गांधी आश्रम की ओर जा रही बाइक की भिड़ंत उधर से आ रही एक अन्य बाइक से हो गई जिसमें लगभग 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हें 108 की मदद से अलीराजपुर भेजा गया पता चला है कि रघुनाथ निवासी नेहतड़ा (जोबट) कि रास्ते में ही मौत हो गई।जबकि उसकी पत्नी संगीता की हालत अधिक खराब होने के कारण उसे बड़ौदा भेजा गया है । इसमें आश्चर्यजनक यह रहा कि मां की गोद में बैठी छोटी बच्ची को खरोच तक नहीं आई है एक अन्य घायल निखत पिता दशरथ की हालत नाजुक है वहीं नानका निवासी हरदासपुर को भी बड़ौदा भेजे जाने की खबर है। ) Post navigation वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुटतालाब में, दलेर मेहंदी को सुनने के लिए उमड़ा जनसैलाब रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कमलेश्वर डोडियार होंगे जयस के अधिकृत उम्मीदवार