झाबुआ लाइव डेस्क- सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के बाद पहली बार संसद ओर राज्यसभा मे सामान्य वर्ग के गरीब वर्ग के लिए10 प्रतिशत आरक्षण का कानुन बनाना इस सदी का ऐतिहासिक ओर स्वर्णिम कदम है। उक्त बात भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता दौलत भावसार एवं अंर्तराष्ट्रीय गुर्जर गौड ब्राहमण सभा के जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी उक्त कानून बनाने पर समर्थन करते हुए देश की नरेन्द्र मोदी की सरकार ओर देश के प्रत्येक सासंदों को जिन्होंने उक्त बिल का दोनों सदनों में समर्थन कर इसे कानून बनाने का अमलीजामा पहनाया उसके लिए कर्तज्ञा प्रस्तुत की। भावसार ने कहा कि 10 प्रतिशत सामान्य वर्ग के आरक्षण से सामान्य वर्ग मे आने वाले प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियो को नौजवानों को इसका लाभ मिलेगा ओर वे अब अपनी कुंठा से मुक्त होने की दिशा मे कदम रख आगे बढेंगे। निश्चित रुप से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ह कदम सामान्य वर्ग के हर वर्ग का दिल जीतने वाला साबित होगा। ) नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे। Post navigation शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण