फिरोज खान, अलीराजपुर
अलीराजपुर पुलिस के द्वारा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के मद्देनजर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव ने बताया गया कि विषेष अभियान के तहत बोरी पुलिस को मुखबिर से जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर मुखबिर द्वारा बताए स्थान ग्राम गाबनी सालर स्कूल के पास बने मकान के पीछे थाना प्रभारी बोरी उनि रामजी मिश्रा के नेतृत्व में टीम के द्वारा दबिश दी गई, जहां पर कुछ लोग डीजे बजाकर नया वर्ष मना रहे थे व 4 लोग मकान की आड में ताश-पत्ती से जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें बोरी पुलिस टीम के द्वारा रंगेहाथों जुआ खेलते पकड़ा तथा उनसे नगदी 2760 रुपए व जुआ सामग्री ताशपत्ती जब्त कर पुलिस थाना बोरी लाया जाकर उक्त घटनाक्रम पर थाना बोरी में धारा 13 जुआ एक्ट का आरोपी सुनील पिता रमेश भील 22 साल निवासी बोरी, सुरेश पिता भुवान 27 साल निवासी ग्राम केलझर, सुनील पिता डुंगरसिंह भील 32 साल बोरी एवं, राकेश पिता कबान भील 25 ग्राम बोरी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया। उक्त कार्रवाई में संलग्न बोरी पुलिस टीम उनि रामजी मिश्रा, सउनि पीएल वर्मा, सउनि कन्हैयालाल, आर अजय एवं आर भूपेन्द्र का विशेष योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया कि उक्त विशेष अभियान जिले के समस्त थानों में चलाया जा रहा है तथा असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही व किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पाये जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 8718959999 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी

नोट : अगर पहले से हमारे मोबाइल नंबर 9425487490 से हमारी खबरें पा रहे हैं तो कृपया ऊपर वर्णित खबर पर न्यूज के लिए मैसेज न भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *