रितेश गुप्ता, थांदला
जय मां कवलका पैदल यात्रा संघ का थादंला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत। रतलाम जिले के कवलाका माता मंदिर से 28 दिसम्बर को सातरुण्डा से पावागढ पैदल यात्रा संघ रविवार को देर शाम थांदला पहुंची। 10 दिवसीय पैदल यात्रा संघ में 450 श्रद्धालुओं के नगर आगमन पर भव्य स्वगत किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, राकेश सोनी, शांतिलाल सोलंकी, आत्माराम शर्मा, महेश नागर द्वारा भंवरलाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, मोहनलाल, बद्रीलाल पाटीदार समेत श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। संघ को नवीन मंडी परिसर में रात्रि विश्राम दिया गया। यात्रा आगमन पर रथ में विराजित माता प्रतिमा की महाआरती श्रद्धालुओं द्वारा की गई। तत्पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी द्वारा श्रद्धालुओं की भोजन प्रसादी के आयोजन का धर्मलाभ लिया गया। श्रद्धालुओं द्वारा अवसर पर बेटी बचाओं लघु नाटिका का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में झाबुआ विधायक जीएस डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, ओपी राय, पार्षद गोलू उपाध्याय, संजय भाबर का स्वागत संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. प्रवेश उपाध्याय, सुरेश राठौर, पंकज चौरडिया, पत्रकारगण एवं बडी सख्या में नगरवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *