रितेश गुप्ता, थान्दला
स्वामी विवेकानन्द जयंती पर प्रतिवर्ष थान्दला युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में खेल युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में कल नई मंडी प्रांगण में बैठक में संरक्षक कलसिंह भाबर व अन्य पदाधिकारी द्वारा योजना बनाई गई, जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल गतिविधियों द्वारा क्षेत्र की प्रतिभा भाग लेंगे। प्रतियोगिता 9 जनवरी से आरम्भ किया जाकर 14 जनवरी तक खेल युवा महोत्सव का समापन होगा जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल, हॉफ मैराथन, कब्बड्डी अंडर-18, ओपन, खो-खो (बालिका वर्ग), रस्साखींच 100 मीटर दौड़ (बालक-बालिका), ढोल प्रतियोगिता, रंगोली आदि खेलों का आयोजन होगा। 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन होगा। आयोजन के संयोजक संजय भाबर ने बताया है कि वे प्रतिवर्षानुसार युवाओं के लिए यह 9वां वर्ष होगा, जिसमें स्थानीय क्षेत्रों के प्रतिभागियों के साथ-साथ अन्य जिलों से भी खिलाड़ी शामिल होंगे। साथ ही सभी पत्रकार, खेल प्रेमी व युवा वर्ग से अपील भी की है कि आप सभी के सहयोग से यह खेल युवा महोत्सव सफल बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *