जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी द्वारा अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु नानपुर में धार्मिक अनुष्ठान व श्रीराम शौर्य यात्रा 18 दिसंबर दोपहर 12 बजे शिव मंदिर बड़ चौक से आयोजित होगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में हमारे प्रान्त के अधिकारी शिवाजी सोने, संगठन मंत्री सुकदेव पांचाल, जिला मंत्री गोपाल डावर, राकेश प्रजापत जिला गौरक्षा प्रमुख सेजगांव के शिव मंदिर के संत शिवनाथ स्वामी व 1992 में कारसेवक की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन होगा। यह जानकारी देते हुए विहिप के जिला सह मंत्री हितेन्द्र माली ने इस महायज्ञ में सभी हिन्दू समाज से अपील की है कि अपने अपने व्यवसायी प्रतिष्ठान 12 से 2 बजे तक मंगल रखकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाए। इस महायज्ञ में अपनी आहुति प्रदान का भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु धार्मिक अनुष्ठान व शौर्य यात्रा में अवश्य पहुंचे। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation शीतलहर ने क्षेत्र को ठंड का करवाया अहसास आचार्य नित्य सेन सूरीश्वरजी व मुनि मंडल को दी भावभिनी विदाई