मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में विगत दो-तीन दिनों से ठंड का असर बढ़ रहा है । सुबह से रात तक ठंड का असर देखा जा सकता है। क्षेत्र में चल रही शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ी जा रही है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। रात्रि में कई स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है इस प्रकार की ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों तथा वे छोटे-छोटे नौनिहालों पर पड़ रहा है, जो सुबह सुबह स्कूल जाते हैं। इसी के साथ साथ बीमारो की संख्या भी बढ़ती नजर आ रही है । अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है सर्दी जुकाम तथा बुखार के मरीजों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है निजी तथा सरकारी अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। Post navigation कांग्रेस का लक्ष्य जिले में शौचालय निर्माण में हुए घोटालों की जांच व युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है : कलावती भूरिया शिव मंदिर में भव्य श्रीराम शौर्य यात्रा व धार्मिक अनुष्ठान 18 दिसंबर को