जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर नानपुर थाने में अचानक आज पुलिस कर्मियों में हडकंप मच गया। पुलिसकर्मी थाने के बाहर आ जा रहे थे। जब जानना चाहा तो प्रधान आरक्षक सुरेंद्र दीवान ने बताया कि अचानक मालखाने से एक जहरीले सांप का बच्चा निकला जिसे देख सभी घबरा गए क्योंकि उन्हें ऐसा लगा मालखाने में और भी सांप हो सकते थे। इसी बीच थाना प्रभारी ईश्वरसिंह चौहान सर्प की खोजबीन करवाकर उसे खाली डिब्बे में बंद करवाकर जंगल में छुड़वा दिया। नगर में थाने में हुए इस घटनाक्रम की चर्चा बनी रही। Post navigation यह हैं पांच अभिन्न दोस्त, जो करते हैं एक साथ मतदान दो दर्जन से अधिक पंच-सरपंचों ने की भांजगड़ी, टूटी एक दशक से चली आ रही भुतेड़ी गांव की दुश्मनी