मुकेश परमार@ झाबुआ थांदला थाने के तहत खवासा में कल शाम एक महिला ने एक श्रमिक पर अपनी पांच साल की बच्ची के साथ यौन दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज करवाई गई एफआईआर के अनुसार यह महिला खवासा में रहती है तथा खेती-बाड़ी का कार्य करती है। आरोप के अनुसार विगत 28 अक्टूबर की दोपहर 3.30 बजे वह अपने मकोडिया फाटे वाले खेत में टमाटर बांध रही थी, तथा इस दौरान उसकी नाबालिग पांच वर्ष की बच्ची पेड़ के नीचे साड़ी के झूले में झुल रही थी, तभी जब फरियादिया को प्यास लगी तो वह पेड़ के नीचे बॉटल में रखा पानी पीने गई तो उसने देखा की खेत में काम कर श्रमिक नानालाल पिता धीरजी सिंगाड़ निवासी मकोडिया ने अपना प्राइवेट पार्ट जबरन बच्ची के मुंह में डाल रखा है। इस पर वह चिल्लाई तो आरोपी नानालाल ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो मां-बेटी को जान से मार दूंगा। बात में उसने परिजनों को यह बात बताई जिस पर से आरोपी नानालाल के खिलाफ आयपीसी की धारा 376 ए-बी,506, लैंगिग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी महेशचंद जैन ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी नानालाल फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। Post navigation आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कर अवैध जखीरा का जखीरा किया जब्त एसडीएम ने ली फटाखा व्यवसायियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश, दुकान के स्थान को लेकर विरोध के स्वर व्यापारी असमंजस में