जितेंद्र राठौड़, झकनावदा
विधानसभा चुनाव के चलते आबकारी विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाया और पेटलावद शहर के तलावपाड़ा ओर ग्राम काजलिया में भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। आबकारी अधिकारी कपिल मांगोदिया के अनुसार टीम ने मुखबिर की सूचना पर शराब बनाने के उपकरण व लहन भी पुलिस ने बरामद किया है। तस्करों के घर से शराब बरामद हुई है। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। किसी भी सूरत यहां कच्ची शराब बिकने नही दी जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जो अवैध शराब का जखीरा मिला है वह रसुखदार सत्तारुढ़ पार्टी का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *