रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा खेल प्रकोष्ठ झाबुआ के जिलाध्यक्ष समर्थ (गोलु) उपाध्याय द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दुनिया की सबसे ऊंचा स्टेच्यू का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में किया जायेगा, जिसको यादगार बनाने के लिए पुरे 230 विधानसभा में खेल प्रकोष्ठ द्वारा रन फॉर यूनिटी एक दौड़ एकता के लिए का आयोजन करा जा रहा है उसी कड़ी में थांदला नगर में भी खेल प्रकोष्ठ द्वारा रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा| जिसमें नगर के समस्त नागरिकों द्वारा भाग लिया जायेगा जिसका आयोजन समय दोपहर 3 बजे रखा गया है रन फॉर यूनिटी की शुरुवात दशहरा मैदान थांदला के सामने आज़ाद प्रतिमा से होगी एवं समापन आज़ाद चौक पर होगा। खेल प्रकोष्ठ द्वारा अधिक से अधिक की संख्या में इस दौड़ में शामिल होने के लिए सभी नगरवासी छात्र छात्राओं अधिकारी वर्ग एवं सभी से इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की गयी। जानकारी खेल प्रकोष्ठ मिडिया प्रभारी अजय सेठिया द्वारा दी गयी। यह आयोजन जिले की तीनों विधानसभा में भी होगा। Post navigation मुझ पर भाजपा ने भरोसा किया तो वे प्रचंड मतों से लहराएंगे केसरिया ध्वज : चरपोटा आनंद चौहान पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत, लगा बधाइयों का तांता