फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर बरझर से दाहोद-गुजरात मार्ग पर आए दिनों लूट की घटनाओं को खुलेआम लुटेरों अंजाम दे रहे हैं। वजह यह है कि गुजरात की पुलिस किसी भी लूट के मामले में दिलचस्पी नहीं ले रही है और पुलिस की खामोशी राहगीरों में शंका-कुशंकाओं को जन्म दे रही है। इसके बाद लुटेरों के हौसले बुलंद है। बरझर-गागेडी थाना गरबाड़ा मर्गा के चंदेला चौकड़ी (गुजरात) में आए दिन मध्यप्रदेश व जिले के व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है और इसका फायदा लुटेेरे प्रतिदिन उठा रहे हैं। आज शाम जोहर अली पिता अब्बास अली निवासी बरझर शाम 5 बजे बाइक से दाहोद अकेले जा रहे थे। ऐसे मे चंदला चोकङी पर वाइट कलर की अपाची बाइक लिए हुए तीन बदमाशों ने करीब 20 हजार नकदी रुपए व मोबाइल लेकर रफुचक्कर हो गए, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जोहर अली ने आवेदन दिया व पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। लेकिन गरबाड़ा पुलिस आखिर कब कार्रवाई करेगी या नहीं??? इसको लेकर संशय बरकरार है। Post navigation आबकारी टीम की कार्रवाई में हजारों रुपए अवैध शराब-बियर जब्त मुस्लिम समाज ने ताजिये जुलूस निकाला, गणेश पंडालों में नहीं लगाए नारे, नहीं बजाए लाउड स्पीकर