जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मदिरा परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के तारतम्य में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के निर्देश अनुसार नागेश्वर सोनकेसरी, सहायक आयुक्त आबकारी जिला अलीराजपुर के नेतृत्व में शनिवार को वृत अलीराजपुर में अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई में कालिका ढाबा में आरोपी इडला पिता केदु निवासी अलीराजपुर से 1 पेटी बियर के विरुद्ध 34/1(क), आरोपी मोहनसिंह पिता चेनसिंह निवासी तालाब फलिया के कब्जे से रहवासी मकान से 26 बॉटल बॉम्बे व्हिस्की 60 बॉटल माउंट बियर, 48 नग माउंड कैन बियर कुल मदिरा की मात्रा 82.5 बल्क लीटर जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34/1(क) 34/2 का प्रकरण कायम कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में वृत प्रभारी दिनेश सिंह चौहान, आरक्षक कालूसिंह बघेल, हितेंद्र सिंह चावड़ा, अजय चंद्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation विधायक डावर ने 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण आए दिन हो रही राहजनी-लूट की वारदातों से क्षेत्रवासियों में फैली दहशत