झाबुआ लाइव डेस्क- 72वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ प्रधान कार्यालय पीलीकोठी पर बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीएन यादव, संचालक गण, बैंक कर्मचारीगण एवं अमानतदार एवं सदस्यगण उपस्थित थे । इस मौके पर चेयरमैन वसुनिया ने सभी जिलेवासियों, बैंक के अमानतदारों, किसानों सम्मानीय ग्राहकों ऋषि सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर संचालक मडूबाई, जिला थोक उपभोक्ता भंडार अध्यक्ष अनोखीलाल मेहता, दौलत भावसार, ओपी राय, जितेन्द्र पटेल, नरेंद्र कटारिया, हेमेंन्द्र पटेल, सुशील शर्मा, कल्याणसिंह डामोर, रमेश कटारिया, ओपी राय, सीए ओपी प्रजापति, इफको प्रतिनिधि हरिराम बिरला, आनंद विजयसिंह सक्तावत, बाबुलाल कोठारी, आनंदीलाल तिवारी, बागमल कोठारी, नारायणसिंह चौहान, मोतीसिंह नायक, आरके लालन, मनसुख भूरिया सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, बैंक कर्मचारी उपस्थित थे। Post navigation निर्माणाधीन मकान से गिरे श्रमिक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू अटल जी के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक ; कल स्कूल / कालेज का अवकाश रहेगा