दिनेश वर्मा, झाबुआ झाबुआ शहर के मौलाना आजाद मार्ग (हुड़ा ) मोहल्ले में एक निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल की छत को भरने के लिए बांधी जा रही पाल से गिरने से तोलू बारिया निवासी बाटिया बयड़ी उम्र 21 वर्ष का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक औंधे मुंह नीचे गिरा था जिससे उसके चेहरे और दिमाग में गहरी चोटे आई। यह मकान कमालु खान का बताया जा रहा है। पुलिस पर मौके पर पहुंच गई है और मर्ग कायम कर लिया गया है। Post navigation स्वतंत्रता दिवस पर तीन प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रधान कार्यालय पीलीकोठी पर चेयरमैन गौरसिंह ने किया ध्वजारोहण