अर्पित चोपड़ा, खवासा रूठे इंद्र देव को मनाने और झमाझम बारिश की कामना के साथ आज खवासा और समीपस्थ ग्राम मकोडिया में उजमनी मनाई गई। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपने घरेलू चूल्हे बंद रखते हुए घर से बाहर खाना पकाया। पकाए हुए खाने का पहला भोग इंद्रदेव को लगाया गया उसके बाद ग्रामवासियों ने इसे ग्रहण किया। उजमनी के बाद शाम को खवासा के रियासतकालीन अति प्राचीन चमत्कारिक शंकर मंदिर से शिव प्रतिमा को पूरे कस्बे का भ्रमण करवाते हुए जोरदार बारिश की कामना की गई। बड़ी संख्या में किसान पुरुष . महिलाओं ने महादेव को ग्राम भ्रमण करवाया। जनचर्चा अनुसार बारिश की खेच से परेशान ग्रामवासियों की हालत बताने के लिए महादेव को ग्राम का भ्रमण करवाया जाता है और उनसे अच्छी बारिश की कामना की जाती है । माना जाता है ऐसा करने से नाथो के नाथ भोलेनाथ दया वृष्टि करते है और लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलवाते है। Post navigation नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया ने पत्रकार कुन्दन अरोड़ा का किया सम्मान अणु स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण सहेजने का संदेश