जितेंद्र राठौड़, झकनावदा विशाल वनांचल कावड़ यात्रा 13 गस्त सोमवार को माही एंव मधुकन्या नदी के तट श्रृंगेश्वर धाम से प्रारंभ होकर झकनावदा, सेमरोड, बोलासा, बनी होते हुए रायपुरिया में महादेव मंदिर पर समापन धर्म सभा भंडारे का आयोजन रखा है जिसमें आदिवासी लोकगीत कलाकार गुजरात के विक्रम चौहान एवं गायिका विरल तिलकर साथ मौजूद रहेगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल के पूर्व प्रमुख अभियंता एवं भाजपा नेता समाजसेवी जीएस डामोर आदि यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कावड़ यात्रा को सफल बनाएं उक्त जानकारी आयोजक अजमेरसिंह भूरिया द्वारा दी गई। Post navigation सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष छगनसिंह भयडिय़ा के निधन से शोक संगीतमयी भागवत ज्ञान गंगा 12 अगस्त से होगी प्रारंभ, 50 लाख शिवलिंग निर्माण करने का अनुमान