बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ भाजपा के आदिवासी नेता एवं बोरझाड़ सोसायटी के पुर्व अध्यक्ष मिलनसार युवा छगनसिह भयडिय़ा (मद्रासी) का बीमारी के चलते शनिवार तडक़े निधन हो गया । इनका अंतिम संस्कार ग्राम आम्बी के पलासकुआ फलिये में रविवार दोपहर बाद होगा। भयड़ीया भाजपा के कट्टर नेता होने के साथ- साथ आदिवासी समाज में स्वच्छ छवि के लिए जाने जाते थे।। इनके निधन पर लोंगसिह बामनिया, थानसिह भयडिया, ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष सवाईसिह तोमर, डॉक्टर राजेन्द्रसिह राठौर, बृजेश खण्डेलवाल, कांतिलाल राठौड़, जितेन्द्रसिह डावर, हुसैन बोहरा, मुफज्जल बोहरा, सोसाइटी प्रबंधक दिलीप वाणी, मोटला भाई आदि ने दुख प्रकट किया । Post navigation अभाविप ने कॉलेज में सीटों बढ़ाने हेतु सौंपा ज्ञापन विशाल वनांचल कावड़ यात्रा 13 को, समाजसेवी डामोर ने की यात्रा में शामिल होने की अपील