पियुष चन्देल आलीराजपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गॉधी की मंशानुसार, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ तथा अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मप्र प्रभारी दिपक बावरिया की सहमति एवं सांसद कांतीलाल भूरीया की अनुशंसा पर मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजमणि पटेल ने जिले के युवा नेता राजेन्द्र टवली को अलीराजपुर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। टवली के अध्यक्ष बनाए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महेश पटेल ने आज अपने सिनेमा चौराहे पर स्थित कार्यालय में पुष्पमालाओं से उनका स्वागत किया। टवली ने पिछडा वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहने और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल थेपडिया, कांग्रेस के विधानसभा प्रवक्ता एडवोकेट राहुल परिहार, सर्वेश सिसोदिया, चितल पंवार, मनिष मामा, अनूप सोमानी, अमित भाटी, रवि तंवर, अंकित भाटी, विक्की सोलिया, अंकित अगाल, राजेन्द्र राठौड आदी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर श्री टवली को बधाईयां दी। Post navigation फतेह क्लब मैदान पर हरियाली अमावस्या महोत्सव मनाया रुठे इंद्रदेव को मानने के लिए व्यापारियों-किसानों ने अपने कामकाज बंद र ख मनाई उज्जयनी