हरीश राठौड़, पेटलावद स्थानीय गायत्री मंदिर पर सैनिक सम्मान कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। झाबुआ में 12 अगस्त, रविवार को पैलेस गार्डन में 12 बजे से भीमा नायक वनांचल सेवा संस्था के तत्वावधान में “सैनिक सम्मान समारोह ” कार्यक्रम किया जाना है। जिले में ऐसे अनेकों सैनिक देश सेवा हेतु अपना परिवार एवं जान की परवाह किये बगैर अपनी कड़ी मेहनत के साथ सेना में भर्ती हुए है। कुछ सेवा निवृत्त भी हुए है और कुछ शहीद एवं कुछ जिम्मेदारी देश के प्रति सीमा पर रहते हुए निभा रहे है, जो सेवा निवृत्त सैनिक है उनका और उनके परिवार का सम्मान किया जाएगा एवं जो अभी सेवारत सैनिक है उनके परिवार का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला स्तरीय है। जिले भर से देशभक्त बन्धू एवं भगिनियाँ उपस्थित रहेंगी। बैठक में संघ के जिला सेवा प्रमुख राजेन्द्र चौहान, कार्यक्रम के तहसील प्रभारी गौरसिंह कटारा, जी पंवार, जगदीश निनामा, अंबुसिंह मैड़ा, हरिसिंह बारिया, नाथु मैड़ा, मुकेश राणा, कैलाश चारेल, कालुसिंह निनामा, तेजमल सोलंकी, अमरसिंह गणावा, नाथुसिंह कलारा, अमरसिंह गामड़, छगन जी गामड़, दिनेश पारगी आदि कार्यकर्ता मौजुद थे। Post navigation पर्यावरण सहयोग संस्था ने फतेह क्लब मैदान पर रोपे पौधे विश्व आदिवासी दिवस पर बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुती दी