जितेंद्र वाणी (राज), नानपुर
मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत सोरवा निवासी डूमा की सामान्य मौत होने पर उनकी पत्नी को विधायक नागरसिंह चौहान द्वारा दो लाख का चेक वितरित किया गया। इस दौरान विधायक चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों व बेसहारा की पार्टी है और गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं बनाकर उन्हें लगातार फायदा पहुंचा रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने गरीबों के हितग्राही योजनाएं बनाकर उसे जमीनी स्तर पर लागू की है जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना बनाई है और जिससे गरीबों को घर भी मिल रहे हैं साथ ही उनके घरों में नि:शुल्क शौचालय सरकार बना रही है और उन्हे फायदा पहुंचाने के लिए विद्युत लगाकर उनके घरों को रोशन भी कर रही है। साथ ही उनके घरों में चूल्हों के साथ पर गैस सिलेंडर-चूल्हे नि:शुल्क देकर ग्रामीण महिलाओं को धुएं से निजात दिला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *