मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ नगर की प्रतिष्ठित निजी शैक्षणिक संस्था माँ पार्वती मेमोरियल स्कूल में “ग्रीन – डे” मनाया गया। संस्था परिसर में सभी उपस्थित शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा अपने हाथो से वृक्षारोपण किया गया। सभी विद्यार्थियों को मानव जीवन में वृक्षों के महत्व से अवगत करवाते हुए प्रकृति तथा पर्यावरण की सुरक्षा हेतु दिशानिर्देश दिये गए। इस अवसर पर अध्ययनरत बच्चों द्वारा प्रकृति तथा वृक्षों पर आधारित अनेक पोस्टर तथा क्राफ्ट मॉडल भी बनाए गए। प्राचार्य अभिषेक शर्मा तथा उपस्थित समस्त शिक्षण स्टाफ ने बच्चों को प्रकृति की सुरक्षा से जुड़े इस आयोजन में उत्साह से भाग लेने हेतु बधाई दी। Post navigation संघ के कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे वाहन से गौवंशीय पशुओं को पकड़ा परिवार परामर्श केंद्र की महिला शाखा टीआई.शर्मिला का विदाई समारोह आयोजित कर किया सम्मान