जीवनलाल राठौड़, सारंगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने एक वाहन में अवैध रूप से ले जाए जा रहे गौवंशीय पशुओं को पकड़ा। गौरतलब है कि वाहन एमपी 09 बीएफ 4233 में चार गाय व 3 बछड़े को भरकर अवैध रूप से ले जाया जा रहा था, इसकी भनक लगते ही संघ के कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर बहादुर कालिया सिंगार निवासी पाटड़ी व उसका साथी शंतु पिता सकरिया जानिया निवासी पाथरी को पकड़ा तथा वाहन के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। Post navigation ग्राम रक्षा समिति की बैठक संपन्न माँ पार्वती मेमोरियल स्कूल में मनाया गया “ग्रीन – डे”