राज सरतलिया, पारा अभी अभी पारा नगर में रेत से भरे एक ट्रैक्टर ने रिवर्स के दौरान बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। बिजली के पोल से ट्राली टकराते ही खंबा जमीन पर जा गिरा। इसके बाद नगर के बस स्टैंड के समीप तारों का जाल रोड पर फैल गया। और नगर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। यह तो गनीमत रही कि बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरे तो बिजली गुल हो गई नहीं तो जनहानि हो सकती थी। बहरहाल, पारा नगर का बिजली सप्लाई इस हादसे के बाद पूरी तरह से ठप हो चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ट्रैक्टर छोडक़र ड्राइवर भागने में सफल हो गया। Post navigation इस खबर में जानिए आज कौन सी बड़ी शख्सियत अगले 24 घंटे में आ रही है झाबुआ शहर में आगामी विस चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को वीवी पेट मशीन से करवाया रूबरू