राज सरतलिया, पारा
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में वीवी पेट मशीन का उपयोग किया जाएगा। आयोग के निर्देश के अनुसार आज ग्राम पंचायत पारा में वीवी पेट मशीन का प्रदर्शन किया गया और मतदाता को जागरूक किया गया। इस अवसर पर रथ के साथ नोडल अधिकारी एसके तिवारी, राजेंद्र कीर, दिनेश मालवीय एवं पारा ग्राम के तीनों बीएलओ संजय शर्मा, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र सोलंकी, राजू मेहरा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *