राजेंद्र शर्मा, ब्यूरो चीफ दाहोद देवगढ़ बरिया तहसील के फूलपुरा सेवानिया गांव में खेत के पास बने तालाब में नहाने गए दो चचेरे भाईयों की तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों व गांव में मातम छा गया। इस घटना संबंधी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तैराकों की मदद लेकर दोनों चचेरे भाइयों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भेजा गया। मिली जानकारी अनुसार देवगढ़ बरिया तहसील के फुलपूरा सेवनिया गांव के निशाल फलिये के निवासी 10 वर्षीय महेंद्र दिलीपभाई निनामा व गोविंदभाई उदेसिह कोली नामक दोनों चचेरे भाई शाम के समय गांव के खेत के किनारे बने तालाब में नहाने गए थे तभी दोनों भाइयों की तालाब के गहरे पानी में पहुंच गए और चिल्लाने लगे, आवास सुनकर ासपास के ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े किंतु तब तक वे डूब चुके थे। इसकी जानकारी सागटाला पुलिस को मिलते पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को तालाब से निकलवाया और देवगढ़ बारिया सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Post navigation चोरों ने पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग की उडाई धज्जिया, 6 स्थानों पर चोरी कर 1 लाख ,85,000 का सामान चोरी गांव में लूटपाट करने के इरादे 18 लुटेरे गैंग बनाकर पहुंचे, ग्रामीणों पकडक़र की जमकर धुनाई एक लुटेरे की मौत