जितेंद्र राठौड़, झकनावदा पेटलावद जनपद के झकनावदा में आज मॉर्निंग फॉलोअप में कलेक्टर के साथ एसडीएम हर्षल पंचोली भी पहुंचे। इस दौरान अखबारों में आई खबरों के बाद एसडीएम ग्राम पंचायत के मूत्रालय का निरीक्षण करने पहुंचे तो मूत्रालय में जमा गंदगी, निकासी नहीं होने से उठ रही बदबू से एसडीएम भडक़ गए और तत्काल सरपंच-सचिव को नोटिस जारी कर तीन दिन में मूत्रालय में साफ-सफाई करने के निर्देश जारी किए। एसडीएम ने सख्त लहजे में कहा कि तीन में यहां सुधार नहीं हुआ तो वे सरपंच-सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेंगे। Post navigation अधिकारियों, सरपंच-सचिव की मिलीभगत से शौचालय निर्माण के नाम पर शासन को लगा रहे चूना, हितग्राही परेशान युवक ने पर्दे के हुक को गले में बांध लगाई फांसी, पुलिस जुटी जांच में