हरीश राठौड़, पेटलावद रतलाम के औद्योगिक थाना अंतर्गत अलकापुरी क्षेत्र में स्थित किराए के मकान में रहने वाले पेटलावद के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी कमरे में लगे पर्दे के हुक पर रस्सी बांधकर गले में लगा लिया। पुलिस के अनुसार पेटलावद निवासी पंकज मुलेवा उम्र 31 वर्ष हाल मुकाम अलकापुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पंकज रतलाम में रहकर एमआर था। वह अलकापुरी में किराए के मकान में रहता था, पूरा परिवार पेटलावद में रहता है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस की सूचना पर परिजन रतलाम से पोस्टमार्टम करवा कर शव पेटलावद ला रहे है। Post navigation ग्राम पंचायत में टॉयलेट की हालत देख भडक़े एसडीएम ने सरपंच-सचिव को जारी किए नोटिस चोरों की धमाकेदार उपस्थिति से नागरिक खौफजदा, तीन स्थानों के ताले तोड़े, एक घर में सेंधमारी कर चुराया लाखों का सामान