जितेंद्र वाणी, नानपुर कल हुई 23 गायो की मौत होने के बाद दूसरे दिन भी दो गायों की मौत हो गई अभी तक 25 गौवंशीय पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके बाद गोपाल गोशाला का विधायक नागरसिंह चौहान व मंडी अध्यक्ष आजमसिह अवास्या, मंडल महामंत्री मेहताबसिंह कनेश, ग्राम सरपंच समरथ सिंह मोर्य, नगर अध्यक्ष अखिलेश वाणी ने दौरा किया व यहां के हालात जाने। उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिसके बाद विधायक चौहान ने गोपाल गौशाला में हुई घटना को दुखद बताया है जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट लाने का भी आश्वासन दिया है। साथ ही विधायक चौहान ने समिति में व्यवस्था को देख नाराजगी भी जताई। Post navigation तूफानसिंह के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अवैध संबंधों को लेकर हुई थी तूफान की हत्या नवागत सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके का शिक्षक संघ ने किया स्वागत