रितेश गुप्ता, थांदला
समीप ग्राम सुतरेटी में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के दौरान पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आए आचार्य विश्वामित्रार्य द्वारा गांव के एवं नगर के प्रत्येक स्कूल में जाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग व नैतिक शिक्षा दी जा रही है। इसी तारतम्य में आज ग्राम सुतरेटी के सरकारी प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में सूर्य नमस्कार तथा खड़े होकर किए जाने वाले आसन का अभ्यास आचार्यजी ने बखूबी पूर्वक बच्चों को सिखाए। तत्पश्चात गांव के जी बी कॉन्वेंट स्कूल में भी 1 घंटे का योग व नैतिक शिक्षा दी गई जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अनेक प्रकार के आसन व प्राणायाम कर हर्षोल्लास के साथ योग व प्राणायाम सीखे। आचार्यजी ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योग व प्राणायाम बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रत्येक विद्यार्थियों को कम से कम आधा घंटा योग व प्राणायाम करना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि बच्चों के मस्तिष्क का विकास पूर्ण ऑक्सीजन के माध्यम से ही होता है। प्राणायाम से मन मस्तिष्क सुस्त रहता है इसलिए सभी बच्चों को योग व प्राणायाम करना नितांत आवश्यक है इस विद्यालय शिविर में विद्यालय के प्राचार्य संयम शर्मा, हितेश पटेल, कन्वेंस स्कूल के प्राचार्य हेमंत पाटीदार, मुकेश भूरिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *