हरीश राठौड़, पेटलावद रोटरी क्लब पेटलावद ने लगभग 50 पौधे मुख्य मार्ग डिवाईडर व पुलिस थाने में लगाए। पौधारोपण के कार्यक्रम में पेटलावद नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, थाना प्रभारी, बीएस सिसौदिया व पुलिस स्टाफ मौजूद था। क्लब के अध्यक्ष राहुल मूथा ने बताया कि क्लब पर्यावरण को लेकर जागरूकता लाने के लिए ऐसी गतिविधियां करता रहेगा। कार्यक्रम में क्लब सचिव संजय चाणोदिया, उपाध्यक्ष अनूप मेहता, रवि मेहता, रोहित कटकानी, रवि सोलंकी, आकाश सोलंकी, मनीष चाणोदिया, आनंद सुराणा, कीर्तिश चाणोदिया, निलेश मेहता, पद्म मेहता, अंकित मुरार आदि मौजूद थे. Post navigation पेंशनर्स एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक में बनी रूपरेखा, तीसरी जिलाध्यक्ष बने रतनसिंह राठौर देश की उन्नति और विकास के लिए पर्यावरण अहम, आमजन पौधारोपण करे : एसडीएम पंचोली