हरीश राठौड़, पेटलावद कयडावद पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना यह आमजन की जिम्मेदारी है देश की उन्नति और विकास में पर्यावरण का अहम योगदान है। इसलिए व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और साथ ही यह संकल्प लेना चाहिए कि जब तक पेड़ नहीं बन जाता तब तक उसकी जिम्मेदारी भी स्वयं की रहेगी। शासन स्तर पर कई प्रयास किए गए हैं किंतु इसमें आमजन की भागीदारी भी नितांत आवश्यक है यह बात अनुविभागीय अधिकारी हर्षल पंचोली तेजाजी मंदिर स्थित पौधा रोपण कार्यक्रम दौरान व्यक्त किए। इस मौके पर सीईओ महेंद्र घनघोरिया ने कहा कि पेड़ों को बचाना हमारा कर्तव्य है शासन के साथ-साथ आमजन को भी पौधारोपण के कार्यक्रमों में अपनी आहुति जरूर देना चाहिए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष मथुरी निनामा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, पेटलावद मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणौदिया, सुभाष राठौर, राजू आजनाके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। Post navigation हरियाली का संदेश के साथ रोटरी क्लब ने डिवाइडर व पुलिस थाने में लगाए पौधे खेतों में इल्लियों के प्रकोप ने किसानों की चिंता बढ़ाई