भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर शुक्रवार को सुबह 11 बजे गणेश मंदिर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि विकासखंड बैठक जिला संगठन मंत्री अरविंद नागर और जिला संयोजक मानसिंह बारिया की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक का उद्देश्य नवीन कार्यकारिणी एवं आगामी समय में आने वाले सेल्फी विद कैंपस अभियान पर आयोजित थी जिसमें सेल्फी विद कैंपस अभियान के प्रमुख पवन परमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी परिषद हर एक शिक्षण संस्थान तक पहुंचेगा जिसमें मेघनगर विकासखंड के अंदर विद्यार्थी परिषद 20 कैंपस तक जाएगा। इस दौरान नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई जिसमें मेघनगर नगर अध्यक्ष प्रितम सोनी, उपाध्यक्ष तरुण मकवाना, दिव्यांशु परमार, नगर मंत्री क्षत्रपाल सिंह सोलंकी, सह मंत्री योगेश जामुनिया नगर एसएफडी प्रमुख भावेश राठौड़, सह एसएफडी पुष्पेंद्र चौहान, अभाविप प्रमुख चिराग सोनी, सह अभाविप संस्कार शर्मा, नगर छात्रा प्रमुख निर्जल चौहान कला मंच प्रमुख हार्दिक सोनी सह कला मंच देशांतर भटेवरा, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका चौहान, उपांशु प्रजापत, जीवन प्रजापत, गौरव मेहता, केतन सोनी जैसे दायित्व सौंपे गए। इस मौके पर अभाविप के जिला सह संयोजक यश पवार प्रान्त कार्यकारणी सदस्य प्रांजल शर्मा जिला अभाविप प्रमुख रवि राजपूत, चिराग भंडारी, जयंत शर्मा आदि कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। Post navigation प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 156 ग्रामीण महिलाओं को वितरित किए गैस चूल्हे प्रशासनिक मिलीभगत कर अपने ऊपर लगे आरोपों की खुद जांच अधिकारी बन बैठे खंड स्त्रोत समन्वयक