अब्दुल वली पठान, झाबुआ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 41वीं एनुअल जनरल मीटिंग के दौरान मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो को लेकर कई बड़ ऐलान किया हैं। पिछले साल कंपनी ने जियो फोन लॉन्च किया था और अब इस फोन में कुछ बदलाव किए गए हैं और इसका एक नया वेरिएंट भी लॉन्च कर दिया गया है। जियो फोन में बदलाव अब यूजर्स फेसबुकए यूट्यूब और वॉट्सऐप भी चला सकेंगे जियोफोन-2 कंपनी ने जियो फोन- 2 का भी ऐलान किया है जो 15 अगस्त से उपलब्ध होगा इसकी कीमत 2, 999 रुपये रखी गई है। पुराने जियोफोन को यूजर्स 500 रुपये देकर जियो फोन में अपग्रेड करा सकते हैं। जियोफोन की इफेक्टिव कीमत 1500 रुपये से घटा कर 500 रुपये कर दी गई है। जियो गीगाफाइबर-15 अगस्त से यूजर्स गीगाफाइबर के लिए भी रजिस्टर कर सकते हैंण् जिस क्षेत्र से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे उन्हें कनेक्शन देने में प्राथमिकता दी जाएगीण् कंपनी न कहा है कि जियो गीगाफाइबर के जरिए भारत को दुनिया में टॉप-5 फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस की लिस्ट में लाना है। फिलहाल जियो गीगाफाइबर को 10 हजार से ज्यादा घरों में बीटा टेस्टिंग के तौर पर यूज किया जा रहा है। कंपनी ने कहा जो लोग इसमें दिलचस्पी रखते हैं जो कंपनी की वेबसाइट से इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं। जियोफो 2 के फीचर्स में है खास स्मार्ट होम- सेट टॉप बॉक्स कंपनी ने कहा कि अब एमबीपीएस के दिन लद गए हैं और अब हमारे पास जीबीपीएस है। दूसरा फीचर सेट टॉप बॉक्स है और इसमें कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। अब जियो टीवी यूजर्स दूसरे जियो टीवी यूजर्स को वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा की इससे हेल्थ कंस्ल्टेंसी में मदद मिलेगी। जियो इंजीनियर्स इस सर्विस को आपके घर में सिर्फ 1 घंटे में सेटअप कर सकते हैं। सेट टॉप बॉक्स कंपनी ने कहा है कि जियो गीगा सेट टॉप बॉक्स घर में 4-के रिजोलुशन वाले थियेटर जैसा है। इसमें वॉयस कमांड्स की भी सुविधा दी गई है और इससे हिंदी में बोलकर भी आप कमांड दे सकते हैं। जियोफोन 2 में होगा खास जियोफोन 2 में फुल कीपैड दी गई है ताकि व्यूइंग एक्सपीरिएंस बेहतर हो। मानसून हंगामा ऑफर मुकेश अंबानी ने जियोफोन 2 लॉन्च के साथ ही मॉनसून हंगामा ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत मौजूदा जियो फोन यूजर्स पुराने फोन को 501 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर नए जियो फोन से एक्स्चेंज कर सकते हैं। इसकी शुरुआत 1 अगस्त से होगा। 15 अगस्त से जियो फोन 2 मिलना शुरु होगा। Post navigation आधार कैसे ओर क्यों लोगों में गुस्सा पैदा कर रहा है देखिए इस रिपोर्ट में गैस एजेंसी की सौगात मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों में हर्ष