जीवनलाल राठौड़, सारंगी सारंगी ग्राम में कई वर्षों से ग्रामीणों को गैस एजेंसी की कमी थी जो अब जाकर पूरी हुई। प्रधानमंत्री द्वारा घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाए जाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चालू की सारंगी में नई गैस एजेंसी की सौगात मिलने से सारंगी के आसपास के सुदूर ग्रामीण अंचल में मिलेगा। सारंगी क्षेत्र बहुत बड़ा होने और गैस एजेंसी तहसील मुख्यालय पर होने से आसपास के ग्रामीणों को गैस टंकी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता था जिससे ग्रामीणों को समय के साथ आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सारंगी ब्लॉक मेडिकल आफिसर डॉ. सुरेश कटारा द्वारा फीता काटकर नई एजेंसी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मार्केटिंग अध्यक्ष नवीनचंद्र सिंह बोडायता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह मोटपाला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरालाल डाब, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायन सिंह, सत्यनारायण अग्रवाल, बालाराम पाटीदार, राकेश बम्बोरी, सारंगी सरपंच फुंदीबाई मैडा, अनिल बम्बोरी, प्रकाश डामर अैर समस्त व्यापारीगण अैर आसपास के सरपंच सचिव अैर ग्रामीणजन व मीडिया कर्मी मौजूद थे। Post navigation आप जियोफोन से जुड़े है तो यह खबर आपके लिए है खास नशामुक्ति को जीवन से बाहर निकालने का ग्रामीणों को दिलाया संकल्प, निकाली नशामुक्ति रैली