पियुष चन्देल अलीराजपुर 5 जुलाई को डाइट के 60 छात्राध्यापक एवं 20 शिक्षकों का दल डाइट प्राचार्य हेमन्त वाघेला के नेतृत्व में 4 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हो रहा है। अपने भ्रमण में सापुतारा-सिलवासा एवं दमन के विभिन्न दर्शनीय एवं ऐतिहासिक स्थलोंं का आनंद उठायेंगें। साथ ही वहां की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के लिए स्कूलों का भी अवलोकन करेंगें । सिलवासा स्थित पारले जी की फैक्टरी का भी इस दौरान अवलोकन किया जाएगा। समस्त शिक्षको के द्वारा सभी सदस्यों को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। इस भ्रमण कार्यक्रम में अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अलीराजपुर एमएल त्यागी का सहयोग सराहनीय रहा। Post navigation मंदसौर में हुई घटना के स्वरूप रैली निकालकर ज्ञापन दिया कांग्रेस नेता महेश पटेल का आरोप – जिला प्रशासन की उदासीनता से बिना परमिट शराब का अवैध परिवहन- भंडारण जारी