विजय मालवी, बड़ी खट्टाली:- चारभूजा धाम खट्टाली में जन जागरण मंच के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय कन्या हाईस्कूल, शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय के बच्चों एवं ग्राम के सर्व समाज के समस्त गणमान्य नागरिक व पत्रकार द्वारा मंदसौर में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म होने के संबंध में नारेबाजी कर रैली निकाली। रैली ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए पुलिस चौकी खट्टाली पहुंची वहां पहुंचकर महामहिम राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन का वाचन कर एएसआई एसएस पाल को दिया गया। रैली के दौरान पंचायत भवन पर शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटक के माध्यम से दुष्कर्मियों को अदालत लगाकर फांसी की सजा सुनाई इस नाटिका को सभी के द्वारा सराहा गया। इस रैली में स्कूलों का समस्त स्टाफ व ग्राम के सरपंच पति भारत सिंह डोडवे, उपसरपंच मदनलाल लड्ढा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जयेश मालानी मंडल खट्टाली, युवा मोर्चा महामंत्री विजय मालवी मंडल खट्टाली, मफत परवाल, संदीप परवाल, लखन, ऋषि, रितिक, छोटू, ओम, आदि उपस्थित थे। रैली का संचालन बी एल वाणी द्वारा किया गया व रेली का उद्बोधन मदन लड्ढा द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन जयेश मालानी ने किया। गौरतलब है कि 26 जून को मंदसौर नगर की नाबालिग बालिका उम्र 7 वर्ष से दुष्कर्म हुआ था महामहिम से आग्रह करते हैं कि इस तरह के कृत्य को करने वाले को जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनाई जाए। Post navigation नगर स्वच्छता के लिए मिला कचरा वाहन डाइट दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुआ रवाना