झाबुआ डेस्क। जिले में प्रदेश सरकार द्वारा तीन नए आईटीआई स्वीकृत किए जाने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मूलक अवसर प्राप्त करने में काफी सुविधा मिल सकेगी। विधायक निर्मला भूरिया ने बताया कि झाबुआ जिले में 3 नए आईटीआई की स्वीकृित मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई है। झाबुआ जिले मे तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र मंे इंजीनियरिंग महावि़द्यालय की स्वीकृति के पश्चात 3 नए आइटीआई स्वीकृत किए जाने से जिले के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र मे ही रोजगार मूलक तकनीकी शिक्षा प्राप्त होगी। भूरिया ने बताया कि उक्त संस्थानांे के लिए स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया द्वारा उक्त आशय का प्रस्ताव प्रदेश के मुख्यमंत्री कोे भेजा गया था, जिसमे उल्लेखित किया गया था कि अनुसूचित जनजाति बाहुल्य अनसर्विस्ड विकास खंड जो कि भारत सरकार द्वारा बेकवर्ड रीजन ग्रांट फंड योजना अंतर्गत घोषित पिछड़े जिले में स्थित है इन विकासखंडो मे रोजगार मूलक शिक्षा उपलब्ध कराई जाना आवश्यक है तदनुसार प्रदेश सरकार द्वारा थांदला, मेघनगर, रामा में नवीन आइटीआई स्वीकृत किए गए। इन प्रत्येक आइटीआई में 6 ट्रेड दो पालियो में अर्थात 12 यूनिट के साथ संचालित करने के लिए एनसीटीवी के मापदंडों के अनुसार निम्नानुसार राशि प्रत्येक संस्थाओं की स्थापना के लिए राज्य शासन द्वारा अनुशंसित की गई है। भूरिया के अनुसार भवन निर्माण 2536 वर्गमीटर का भवन बनेगा जिसकी लागत 3 करोड़ 93 लाख होगी, 87 लाखकी लागत से स्टाफ क्वाटर, बाउंड्रीवाल, 1 करोड 67 लाख की लागत का 60 सीटांे का छात्रावास भवन निर्माण, उपकरण के लिए 1.50 लाख, प्रत्येक आइटीआई के लिए प्राचार्य, प्रशिक्षण अधीक्षक, प्रशिक्षण अधिकारी, रिसोर्स पर्सन, छात्रावास अधीक्षक, सहायक गे्ड 1, 2, 3, भृत्य, चोकीदार स्वीपर समेत 34 पदों की स्वीकृति हुई
Trending
- जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सघन काम्बिंग गश्त अभियान
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा ने 31 – 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आंगन मिलन सेवा से आंगनवाड़ी केंद्रों में दिखी जनभागीदारी की तस्वीर
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल