जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में विधायक नागर सिंह चौहान ने 7 लाख रुपये की लागत से नगर स्वच्छ भारत के तहत कचरा वाहन की ग्रामीणों को सौगात दी। इस दौरान ग्राम के सरपंच समरथ सिंह मोर्य ने स्कूल चोराहे से बस स्टैण्ड तक डिवाइडर की मांग रखी जिसको भी विधायक ने कहा कि यह रोड भी जल्द चालू होगा। इस बात से खुश ग्रामीणों ने तालिया बजा के सरपंच का के प्रयास की तारीफ की।इस रोड के बनने से नानपुर का नक्शा ही बदल जााएगा। बीच मे लाइटिंग व हरे भरे पौधे ग्राम में आने वाले लोगो का मन मोह लेगा। इस दौरान ग्राम के साई समिति के सदस्य गोपाल गोशाला के सदस्य ग्राम पंचायत के पंच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किशोर शाह, संगठन मंत्री कमलजी व ग्राम के नगर महामंत्री जितेंद्र वाणी, नगर अध्यक्ष अखिलेश वाणी, विजय महाजन, शैलेन्द्र वाणी, तरजमल माली, कैलाश चन्द्र वाणी, सावन, रिजवान, मांगीलाल वर्मा लोहार, सचिव सुमेर चौहान आदि ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation सोसाइटी में अनाज चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोरों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे मंदसौर में हुई घटना के स्वरूप रैली निकालकर ज्ञापन दिया