रितेश गुप्ता, थांदला मैढ़ क्षेत्रिय सोनी समाज के धर्मशाला का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्थानीय काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप सोनी समाज की भूमि पर बनने वाले धर्मशाला भवन का भूमिपूजन विधायक कलसिंह भाबर एवं नप अध्यक्ष बंटी डामोर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अवसर पर आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में थांदला सोनी समाज अध्यक्ष नटवर सोनी ने बताया कि प्रासंगिक कार्यक्रम हेतु सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण सोनी समाज की उक्त भूमि पर किया जाएगा। अवसर पर समाज के वरिष्ठ हसंमुख लाल सोनी, कृष्णचन्द्र सोनी, कांतीलाल सेनी, बाबूलाल सोनी, सोनी समाज उपाध्यक्ष राकेश सोनी, कोषाध्यक्ष नरेश सोनी, महेन्द्र सोनी, राजीव सोनी, मनोज सोनी, सोनू, गोलू सोनी समेत समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वास सोनी एवं आभार प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने माना। Post navigation पहले आधार कार्ड बनाने के लिए लगा था मजमा अब अपडेशन के लिए लगा मेला, अव्यवस्थाओं के चलते आवेदकों ने दिया धरना मनीष बघेल अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष मनोनीत